फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger fair to the young man left in custody

लोगों का गुस्सा फूटा तो हिरासत में लिए युवक को छोड़ा

Thu, 02 Jul 2015 10:35 PM IST
खीरी टाउन।
खीरी टाउन। Updated Thu, 02 Jul 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Anger fair to the young man left in custody
 कस्बे के चर्चित अदब हत्याकांड के खुलासे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक को छुड़वाने को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार वालों संग तमाम लोगों ने एकराय होकर जाम लगा दिया और छह दिन से अवैध हिरासत में रखकर पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। दो घंटे बाद तब जाम खुला जब पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में 29 मई 2015 को एक युवक अदब की हत्या हुई थी। खुलासे के लिए खीरी पुलिस ने पांच दिन पहले मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी आरिफ उर्फ आशू को पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी। परिवार वालों के अनुसार, उन्हें जब मालूम हुआ कि आरिफ को राजापुर चौकी परिसर मेें पुलिस ने मारा पीटा और प्रताड़ित किया तो उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के साथ इलाहाबाद बैंक के निकट सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग पुलिस के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आरिफ को पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग करने लगे। सुबह से चले धरना प्रदर्शन के बाद करीब 12 बजे पुलिस ने आरिफ को परिवार वालों के सुपुर्द किया। इसके बाद आरिफ ने कपड़े उतारकर अपनी पीठ पर पिटाई के निशान दिखाए तो और गुस्सा भड़क उठा। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे और चौकी इंचार्ज को खीरी से हटाने के नारे लगाने लगा। आरिफ ने बताया कि राजापुर चौकी में पुलिस ने उसको काफी प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

एसओ महेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पुलिस ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है। गुस्साई भीड़ को देखते हुए एहतियातन आरिफ को सशर्त परिवार वालों के सुपुर्द किया है। मसलन अदब हत्याकांड मामले में जरूरत पडने पर पुछताछ के लिए आरिफ को थाने पर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed