फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   And also due to some controversy

बवाल की वजह कुछ और भी

Fri, 03 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
And also due to some controversy
बवाल - फोटो : अमर उजाला
- 2014 की घटना से जोड़कर देख रहे लोग 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से फैले रोष में वर्ष 2014 एक लड़की के अपहरण की घटना ने आग में घी डालने का काम किया। इसी के चलते शांत हो चुका माहौल दोबारा गर्मा गया और शहर को कर्फ्यू को झेलना पड़ा। 

हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक इस शहर में न कभी कर्फ्यू के हालात बने और न ही बनने की कल्पना की जा सकती है। यह दीगर बात है कि 1984 में सिख दंगों के कारण जिले में कर्फ्यू लगाया गया, लेकिन यहां कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई थी। लेकिन बुधवार को शहर के अमनचैन को नजर लग गई। दबी जुबान लोगों में यह चर्चा रही कि 2014 में लड़की के अगवा करने के मामले में दबा आक्रोश अब फूटा। दरअसल 2014 में एक इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर लिया गया था, जिसमें एक शिक्षक और कुछ रसूखदार लोगों का नाम आया था। बाद में लड़की को ढूंढ निकाला गया। तब मामले को लेकर दो वर्गों में तनाव की स्थित पैदा हुई थी। तत्कालीन एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह को भी आरोपों का सामना करना पड़ा। बाद में उसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक के खिलाफ न सिर्फ केस दर्ज हुआ, बल्कि उसके घर की कुर्की और गिरफ्तारी भी हुई। उसका साथ देने में एक शो-रूम संचालक का भी नाम आया था। गोली चलने और तोड़फोड़ की घटना को लोग उसी से जोड़ के देख रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष की लड़कियों, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ तो ढाई साल पहले के जख्म एक बार फिर हरे हुए और बदले की भावना उभर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed