फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alleged rape victim, the bully

गैंगरेप पीड़िता का धमकाने का आरोप

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर। Updated Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाल को तहरीर देकर लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोपी और उनके कुछ साथियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
शहर के एक मोहल्ले की युवती सोमवार को शहर कोतवाल को मिली और तहरीर देते हुए बताया कि साल भर पहले शहर के ही तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था और गैंगरेप किया था। जिसकी जफर अली सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे पहले वर्ष 2010 में जफर ने उसके साथ रेप किया था। जिसकी भी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज हुई थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। जमानत पर छूटे आरोपी अब उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। पेशी पर आने-जाने के दौरान भी उसे घेरने की कोशिश करते हैं। जिसकी उसने मिश्राना चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। चौकी पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी पक्ष को चौकी पर बुलाया था। आरोपी पक्ष के लोग उससे पुलिस के सामने ही भिड़ गए और अभद्रता करने लगे। उसने शहर कोतवाल को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता आए दिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देती है। फिर भी आरोपी पक्ष को कोतवाली बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु
आरोपियों की प्रताड़ना और पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज गैंगरेप पीड़िता ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। उसने पत्र में कहा है कि वह अस्मत लूटने वालों के साथ लड़ रही है, लेकिन पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर आरोपियों को लाभ दे रही है। उसकी अस्मत लूटने वालों को कोई सजा नहीं मिली है। उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed