फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alcoholic father beat his daughter killed

शराबी बाप ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 16 Apr 2015 08:25 PM IST
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 16 Apr 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
Alcoholic father beat his daughter killed
कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर छावनी में एक शराबी बाप ने बेटी को इतना पीटा कि उसकी दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में पुलिस को आता देखकर वह फरार हो गया। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव शंकरपुर छावनी के रामलडै़ते उर्फ मजीरा और उसकी पत्नी रूबी की दो बेटियां रानी (8), गुड़िया (3) तथा एक साल का बेटा है। रामलड़ैत मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहा था। आरोप है कि वह दारू पीकर अक्सर घर पर लड़ाई-झगड़ा करता था और अक्सर बच्चों को पीटता था। पुलिस के अनुसार मजीरा ने बुधवार की रात आठ साल की बेटी रानी को बिना बताए गांव में हो रहे दुर्गा जागरण में जाने के कारण डंडे से इतना पीटा कि वह बेदम हो गई, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबी सिंह और एसएसआई राम सिंह पवार गुरुवार शाम करीब सात बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि  घटना सही है, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के  कारणों का पता चल सकेगा। उधर, गमजदा हालत में अपने दरवाजे पर बैठा रामलड़ैते पुलिस के वाहन को देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed