{"_id":"586514b54f1c1b7675eed1fc","slug":"aged-died-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
died
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप
दो दिन पहले झंडी पुलिस से परिवार वालों ने लगाई थी गुहार
झंडी में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने अपने रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव निबौरिया निवासी समीयुद्दीन ने बताया कि 60 वर्षीय पिता वाहिद अली रिपोर्टिंग पुलिस चौकी झंडीराज में अपने भाई फारुक के साले के यहां रहते थे। बुधवार को उनके निधन की सूचना आई। साले का कहना था कि वह बीमार चल रहे थे, जिससे उनकी मौत हो गई है। समीयुद्दीन का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले साले ने वाहिद की चार बीघा जमीन अपने नाम वसीयत करा ली थी। वसीयत की भनक लगते ही समीयुद्दीन अपने कई साथियों के साथ झंडी पहुंचा, लेकिन साले ने वाहिद को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। समीयुद्दीन ने मंगलवार को झंडी पुलिस चौकी में शिकायत भी की। आरोप है कि झंडी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं झंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया था। वाहिद झंडी से जाना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्हें जबरन भेजना संभव नहीं था।