{"_id":"579b6c6f4f1c1beb3f21e0f0","slug":"after-the-operation-the-death-of-the-mother-and-infant-the-agreement-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बाद में हुआ समझौता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी कराने आई महिला का डॉक्टर ने आनन-फानन में आपरेशन कर दिया, जिसके बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। पीड़ित परिवार वालों ने नर्सिंग होम में हंगामा काटा, मिश्राना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
निघासन क्षेत्र के गांव पढुआ निवासी काशीराम पत्नी 20 वर्षीय पूजा को डिलीवरी कराने के लिए बुधवार को जिला महिला अस्पताल लाया था, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं किया। इस दौरान अस्पताल में एक कथित आशा ने काशीराम को प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी कराने की सलाह दी, जिसके बाद महिला को प्राइवेट नर्सिंग होम में शाम को भर्ती कराया गया। रात को महिला का आपरेशन कर दिया गया, जिसमें बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत बिगड़ गई, जिसने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतका के पति काशीराम और परिवार वालों ने हंगामा कर दिया, जिससे नर्सिंग होम के डॉक्टर मौके से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर मिश्राना चौकी इंचार्ज जय प्रकाश जांच करने पहुंचे। गुरुवार की रात नौ बजे तक मामले में समझौते का प्रयास चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पुलिस ने भी नर्सिंग होम संचालक का पक्ष लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिवार वाले रात को शव लेकर गांव चले गए।
मामले की शिकायत मिली थी, जिस पर मिश्राना चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा था। वहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिससे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
-एसपी उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली।
--
प्रकरण संज्ञान में है, लेकिन अभी लिखित तौर पर शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल एहतियात के तौर पर नर्सिंग होम की वैधता की जांच कराई जाएगी।
-डॉ जावेद अहमद, सीएमओ