फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the mood to pamper value taken Tajia

मान मनौवल के बाद उठाए ताजिए

Sun, 25 Oct 2015 07:49 PM IST
शारदानगर/महेवागंज
शारदानगर/महेवागंज Updated Sun, 25 Oct 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
बड़ा गांव में माहौल बिगड़ता देख संभ्रांत लोगों के आगे आने और काफी देर चले मनौवल के बाद ताजिएदारो ने शनिवार देर रात ताजिए उठा लिए, इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में शनिवार शाम ताजिया जुलूस के समय दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया था। आरोप था कि समझौते के विपरीत दूसरे पक्ष ने रामलीला ग्राउंड पर न सिर्फ ताजिए रखे बल्कि बाजा भी बजाया। विरोध होता देख ताजिएदारों ने ताजिए उठाने से मना कर दिया था। गांव में तनाव की बात फैलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही पीएसी के जवानों को भी बुला लिया गया था। एएसपी एपी सिंह, एसडीएम सदर अलोक वर्मा, सीओ सिटी एमपी सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक मान मनौवल का दौर चला। शारदानगर चौकी इंचार्ज रहे और अगरा में विवाद निपटाने वाले एसआई सुंदरवल संजय सिंह को अधिकारियों ने मौके पर बुलाया। उन्होंने दोनो पक्षों से बात की। इस बीच जामा मस्जिद के पेश इमाम सहित कई गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे। संभ्रांत लोगों के आगे आने और प्रशासन के मान मनौवल पर दोनो पक्ष शांत हो गए। देर रात ताजिएदारों ने अपने ताजिए करबला में रख लिए और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दफ्न किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed