{"_id":"592191f54f1c1b3d6a535db0","slug":"after-the-encounter-two-vicious-youth-arrested-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दो शातिर युवक गिरफ्तार, दो फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद दो शातिर युवक गिरफ्तार, दो फरार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की गोली से बाल-बाल बचा सिपाही
लखनऊ से चोरी हुई बाइक और दो तमंचे बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद बाइक सवार दो शातिर युवकों को दबोच लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार उनके दो अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने दबोचे गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस लिखी बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। बरामद बाइक लखनऊ से चोरी हुई थी।
सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस वांछितों की तलाश में थी। इसी बीच मुखबिर ने दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवकों के सेठघाट रोड पर आने की सूचना दी। इस पर पुलिस टीम कृषक समाज इंटर कॉलेज के गेट के पास छिप गई। कुछ देर बाद आईं दो बाइकों को पुलिस ने जब रुकने के लिए इशारा किया तो एक बाइक पर सवार युवक ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। गोली सिपाही सत्यप्रकाश के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के साथ घेराबंदी कर भाग रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला तीरथ निवासी मनीष गुप्ता के पास से नाल में फंसे 315 बोर के खोखे समेत एक तमंचा और दूसरे आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस बाइक कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाई और पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली। आरोपियों ने बताया कि वह लोग लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ समेत अन्य दूसरे जिलों से बाइक चोरी कर लाते हैं और इन्हीं बाइकों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। बरमाद बाइक लखनऊ से चोरी होने की बात कबूल की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपी मोहल्ला हाथीपुर निवासी छोटू उर्फ बृजेश मिश्रा और मोहल्ला अर्जुन पुरवा निवासी रिंकू चक्रवर्ती की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी शातिर चोर हैं, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।