{"_id":"606c1329877fc7bcda083c1e662f252e","slug":"accident-in-mohammdi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने बसों की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने-सामने बसों की टक्कर, चालक की मौत
मोहम्मदी।
Updated Wed, 24 Dec 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गोकन के पास दिल्ली से आ रही प्राइवेट बस, गोला रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस से टकरा गई, जिससे अनुबंधित बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बस का चालक फरार हो गया। इस दौरान अनुबंधित बस के परिचालक समेत 12 सवारियां जख्मी हो गईं। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
गोला के खुटार रोड निवासी 56 वर्षीय बाबूराम शुक्ला ने फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद दो बसें खरीदीं। पत्नी आशा शुक्ला के नाम से खरीदी गई बस संख्या यूपी 31 टी/1926 गोला डिपो से अनुबंधित है।
यह बस गोला से फर्रुखाबाद रूट पर चलती है। बुधवार की सुबह चालक के न आने पर बाबूराम शुक्ला खुद बस को लेकर चल दिए। एआरएम गोला आरके वर्मा के अनुसार, मोहम्मदी कस्बे से आगे गोकन गांव के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस से अनुबंधित बस की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना जोरदार था कि बस चला रहे बाबूराम शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, इस दौरान परिचालक बलराम यादव निवासी परेली हैदराबाद सहित 12 सवारियां जख्मी हो गईं, जिनमें चालक की सीट के सामने की बैठीं चार सवारियों शिवशंकर, अंजू कुमार, बंधा सिंह निवासी पलिया और शिवम निवासी मोहम्मदी की हालत गंभीर है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव से ट्रैक्टर मंगवाकर बस का अगला हिस्सा खिंचवाया, जिसके बाद स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे बाबूराम शुक्ला के शव को निकाला गया। पुलिस ने दोनों बसों को अपने कब्जे में लिया है। परिचालक बलराम सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक बाबूराम अपने पीछे दो लड़कियां रिया, रिचा तथा दो पुत्र आयुष, सानू को छोड़ गए हैं।