{"_id":"9dd8f1bbba10b0b721150f60645ebf17","slug":"accident-hindi-news-234","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को ले जा रहे कार की बाइक से टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं को ले जा रहे कार की बाइक से टक्कर
अमीरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं को ले जा रही कार की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे कार सड़क किनारे गड्डे में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार तथा पशुओं को कब्जे ले लिया है, जबकि कार सवार फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे के करीब मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर कुंभी चीनी मिल के धर्मेंद्र तोमर और उपेंद्र श्रीवास्तव बाइक से जा रहे थे, तभी लखीमपुर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे धर्मेंद्र का पैर टूट गया तथा उपेंद्र के सिर में चोटे आई, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर से चालक ने संतुलन खो दिया और कार सड़क किनारे खुदे गड्डे में फंस गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अमीरनगर चौकी पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार सवार मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने कार से चार पशु और पशुओं को बेहोश करने वाला नशीला पदार्थ बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी कल्लू सिंह ने बताया कि कार के मालिक के बाबत जानकारी की जा रही है।