{"_id":"58cbe1004f1c1b443732aaa8","slug":"a-fire-in-a-diner-shop-with-a-gas-leak-two-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से मिष्ठान की दुकान में लगी आग, दो झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिसाव से मिष्ठान की दुकान में लगी आग, दो झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलसे युवकों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
शहर के मोहल्ला नईबस्ती स्थित दुकान में मिठाई बनाते समय सिलेंडर से हुए गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। आग की लपटों की चपेट में आकर काम कर रहे दो मजदूर झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी राजू तोलानी का नईबस्ती में ओम स्वीट्स हाउस के नाम से दुकान है। स्वीट्स मालिक ने बताया कि होटल के अंदर स्थित कारखाने में मिष्ठान बनाया जा रहा था। अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास में कारगीर थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल के गांव वनका निवासी अतुल और ओमकार झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई खास नुकसान नहीं हुआ।