फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आवास निर्माण में भ्रष्टाचार पर 12वें दिन थाने पहुंचा डीएम का आदेश

आवास निर्माण में भ्रष्टाचार पर 12वें दिन थाने पहुंचा डीएम का आदेश

Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आवास निर्माण में भ्रष्टाचार पर 12वें दिन थाने पहुंचा डीएम का आदेश

विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर 12वें दिन थाने पहुंचा डीएम का आदेश
आनन-फानन में दर्ज हुई पालिका वार्ड के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ने 20 जुलाई को किया था खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की कालिख शीर्ष से खबर प्रकाशित कर अमर उजाला ने धौरहरा नगर पंचायत के सदस्य की कारगुजारी को 20 जुलाई को ही उजागर कर दिया था, लेकिन कोतवाली पुलिस यही कहती रही कि डीएम का आदेश उन्हें नहीं मिला है। खबर प्रकाशन के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया था और अपने आदेश की बावत कोतवाली पुलिस से बात भी की थी। नतीजतन 12वें दिन कोतवाली पुलिस ने वार्ड सदस्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि इस बावत कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने डीएम का आदेश पत्र मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

नगर पंचायत धौरहरा के पठानवार्ड निवासी राजरानी पत्नी रंगीलाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके वार्ड सदस्य डॉ. सलीम ने प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए पहली किस्त के मिले 50 हजार रुपये खाते से निकलवाकर स्वयं आवास निर्माण कराने की बात कही। राजरानी ने आरोप लगाया था कि वार्ड सदस्य ने खराब ईंट और घटिया निर्माण सामग्री से कच्चा लिंटर डलवाकर रकम हजम कर गए। प्रधानमंत्री आवास में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कोतवाली पुलिस को पालिका सदस्य डॉ. सलीम पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश 13 जुलाई को दिए थे, लेकिन पुलिस डीएम का ओदश न मिलने की बात कहकर हीलाहवाली करती है। अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम द्वारा संज्ञान लिए जाने पर आखिरकार धौरहरा कोतवाल ने मंगलवार को सदस्य डॉ.सलीम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed