फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मां को खाना देने गईं दो बहनें लापता

मां को खाना देने गईं दो बहनें लापता

Sat, 18 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
मां को खाना देने गईं दो बहनें लापता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
शहर में स्थित एक स्कूल में कार्यरत अपनी मां को खाना देने गईं शहर निवासी दो बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। दोनों एक ही स्कूल में कक्षा आठ और कक्षा सात की छात्रा थीं। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दोनों बहनों की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर निवासी एक युवक ने बताया कि उनकी मां शहर के ही एक विद्यालय में कर्मचारी है। शुक्रवार की दोपहर उसकी 17 वर्षीय बहन अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ मां को खाना देने स्कूल गईं थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। स्कूल के बाद मां जब घर वापस लौटी तो पता चला कि दोनों बहनें स्कूल भी नहीं पहुंचीं। इससे परिवार वाले परेशान हो उठे और खोजबीन की। रिश्तेदारों और सखी-सहेलियों के घर भी बहनों को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। भाई ने दोनों बहनों के लापता होने की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लड़कियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed