{"_id":"59abda8d4f1c1b4e738b4f6d","slug":"91504434829-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत, एक अन्य बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत, एक अन्य बालिका की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में रविवार की सुबह घर से निकले मासूम की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे गोला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार सुबह गांव दिलावरपुर के नवाबू का सात वर्षीय पुत्र नोमान सुबह नाश्ते के लिए डबलरोटी लेने गांव की एक दुकान पर जा रहा था तभी रास्ते में मस्सू के मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें नोमान दब गया। उसकी चीख पुकार पर गांव के लोग दौड़े मलवा हटाया तो नौमान की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान इम्तियाज की 6 वर्षीय पुत्री अंजलि भी गिरती दीवार की चपेट में आ गई, जिससे वह भी जख्मी हो गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी मोहम्मदी ले गए लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे गोला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवाबू का नोमान इकलौता पुत्र था, घर में उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन