{"_id":"59523a0e4f1c1bcc558b4695","slug":"91498561038-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से टकराई बाइक महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड से टकराई बाइक महिला की मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के वेलवा मलूकापुर गांव में सांड़ से अचानक अनियंत्रित हुई बाइक टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई।
गोला कोतवाली के गांव भदेड निवासी 40 वर्षीय रामप्यारी पत्नी सोहनलाल अपने देवर छोटेलाल के साथ अपनी बेटी अनीता देवी के घर ग्राम दुजयीपुरवा थाना भीरा जा रहीं थीं। सोमवार की शाम वेलवा मलूकापुर मोड़ पर अचानक बाइक एक सांड़ से टकरा गई, जिससे रामप्यारी और उनका देवर छोटेलाल बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में रामप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का एंबुलेंस 108 से बिजुआ अस्पताल भेजा, जहां पर रामप्यारी की मौत हो गई। सूचना पर रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
0000000