फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमुनाबाद फार्म पर तीन घरों में डकैती

जमुनाबाद फार्म पर तीन घरों में डकैती

Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
जमुनाबाद फार्म पर तीन घरों में डकैती
गोला गोकार्णनाथ/रजागंज (खीरी)।
विज्ञापन

राजकीय जमुनाबाद फार्म में शुक्रवार की रात्रि सशस्त्र बदमाशों ने महिला श्रमिक की झोपड़ी में घुसकर लूटपाट की। फार्म मैनेजर का आवास खुलवाने से मना करने पर बदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद दो अन्य घरों में भी लूटपाट की। फिर धमकाते हुए बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद कनिष्ठ सहायक की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने पहुंचने को कहा। राजकीय फार्म में लूटपाट और पीड़ितों के साथ मारपीट के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
शुक्रवार की रात्रि नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने जमुनाबाद राजकीय बीज संवर्धन प्रक्षेत्र के मुख्यालय जे-6 पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने फार्म के श्रमिक आवास के पास झोपड़ी में लेटी 45 वर्षीय विधवा श्रमिक महिला को बंधक बना लिया। महिला ने बताया कि बदमाशों ने उससे 2100 रुपये, चांदी की पायल, सोने के कुंडल और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने पहले महिला और फिर चौकीदार अमकोटवा निवासी जगदीश को बंधक बनाया। बदमाशों ने महिला से कहा, फार्म मैनेजर के घर ले चलो और उनका दरवाजा खुलवाओ। महिला के मना करने पर बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी साड़ी खोल दी। इसी बीच अन्य बदमाश चौकीदार को भी असलहों के बल पर वहां ले आए। फिर असलहा तानते हुए महिला को कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा के आवास पर ले गए और चौकीदार से दरवाजा खुलवाने को कहा। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने कनिष्ठ सहायक को भी कब्जे में ले लिया। गन प्वाइंट पर सात हजार रुपये, मोबाइल, चार जोड़ी कपड़े और कंबल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद तीनों ने घटना की जानकारी मैनेजर रामसजीवन और यूपी 100 पुलिस को दी। दूसरे दिन मैनेजर ने कोतवाली में दी। तहरीर में बदमाशों द्वारा कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा, चौकीदार जगदीश प्रसाद और श्रमिक महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात-आठ बादमाश थे, चार घंटे तक की लूटपाट
पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों की संख्या सात-आठ थी और उन्होंने करीब चार घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों की दहशत से महिला और चौकीदार घटना बताते हुए सिहर उठते हैं। दोनों ने पुलिस को रो-रोकर घटना की जानकारी दी।

एसपी के निर्देश दरकिनार
मालूम हो कि एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा के स्पष्ट निर्देश हैं कि संगीन वारदात के मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए, लेकिन कोतवाली गोला पुलिस ने राजकीय फार्म में तीन घरों में लूटपाट और मारपीट की घटना तक को दर्ज करने की जरूरत नहीं समझी। हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल मधुकांत मिश्र टाल गए। वह कहते हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है।

15 दिन पहले हुई लूटपाट पर भी गंभीर नहीं हुई थी पुलिस
कोतवाली गोला पुलिस की संजीदगी तो देखिए, 21 अक्तूबर को राजकीय कृषि फार्म पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रखंड नं नौ बिझौली निवासी चौकीदार राजकुमार सिंह, अलीगंज के ग्राम कुसमौरी निवासी विनोद पंडित से मारपीट, लूटपाट कर 32हजार नकदी और बाइक आदि लूट लिया था। इस घटना की जानकारी गोला पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

घटना को दबाए रही गोला पुलिस
कोतवाली गोला पुलिस ने शायद घटना को दबा ले जाने की नीयत से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। क्योंकि शनिवार की दोपहर बाद तक पुलिस ने इस घटना की बाबत जाहिर तक नहीं किया। फार्म सूत्रों से जानकारी मिलने पर भी मीडिया को पहले टालने की कोशिश की गई। बाद में कोतवाल मधुकांत मिश्र ने घटना की पुष्टि की।

फार्म मुख्यालय पर बदमाशों ने चौकीदार, कनिष्ठ सहायक और महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की है। महिला फार्म की कर्मचारी नहीं है, वह दैनिक श्रमिक है। लूट की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

- रामसजीवन, मैनेजर जमुनाबाद फार्म

फार्म पर हुई लूट की घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। फार्म पर इलाके के ही बदमाश घटना को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए सुरागरशी कराई जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- मधुकांत मिश्र, कोतवाल गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed