फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   इनकांउटर में मारे गए बदमाश के दो साथी गिरफ्तार

इनकांउटर में मारे गए बदमाश के दो साथी गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
इनकांउटर में मारे गए बदमाश के दो साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर पुलिस को शुक्रवार को तड़के बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मय तमंचा और कारतूसों के दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों बदमाश 15 अगस्त की रात गांव पकरिया में गृहस्वामी की गोली से मारे गए बदमाश के साथी हैं। बदमाशों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी कबूल की है।

एसओ पीके मिश्रा ने बताया कि 15 अगस्त की रात बदमाश गांव पकरिया निवासी रामदास मिश्र के घर चोरी करने की नीयत से घुस गए थे। इस दौरान आहट मिलने पर गृहस्वामी ने अपनी रायफल से एक बदमाश को मार गिराया था, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि दो शातिर बदमाश गुलरिया जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे हुए हैं। सूचना पर वह एसआई राजपाल सिंह, हमराही राघवेंद्र प्रजापति, योगेश कुमार, राजेश यादव और आनंद कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर मोहनलाल लोनिया और रामजीवन निवासी खरवहिया कोतवाली धौरहरा को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गांव पकरिया निवासी रामदास मिश्र के घर में नकब लगाकर चोरी करने की घटना में वह लोग शामिल थे। उनके साथ मृतक पृथ्वी निवासी नयागांव भी था। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी मुंडे उर्फ शिवशंकर निवासी नयागांव कोतवाली धौरहरा को भी घटना में शामिल होना बताया है। एसओ ने दोनों आरोपी बदमाशों के पास से एक-एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed