फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Jun 2017 04:23 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के गांव कोरैया चमरू निवासी अशोक बंशवार ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा लखीमपुर के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव कोरैया चमरू निवासी अशोक बंशवार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि दो मई 17 की सुबह उसके मोबाइल पर दो मैसेज आए। मैसेज देखा तो पता चला कि उसके खाते से किसी ने नौ हजार रुपये निकाल लिए हैं। वह सुबह 10 बजे बैक शाखा पहुंचा और शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र कन्नौजिया से मिलकर जब रुपये निकाले जाने की जानकारी दी तो शाखा प्रबंधक भड़क उठे। आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज की और धक्के मारकर बैंक से बाहर निकाल दिया। उसने आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक और बैंक के प्रशासनिक अफसरों की सांठगांठ से उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed