फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... तो नौकरों ने की थी मालकिन और नौकर की हत्या

... तो नौकरों ने की थी मालकिन और नौकर की हत्या

Tue, 12 Mar 2019 09:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
... तो नौकरों ने की थी मालकिन और नौकर की हत्या
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बे में हुए दोहरे हत्याकांड के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। सूत्रों की मानें तो कुछ नौकरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले नौकर आरिफ और उसके बाद मालकिन रेनू गुप्ता की हत्या की थी। पुलिस की जांच में अब तक हत्याकांड के पीछे आशनाई की वजह ही सामने आई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस बुधवार को मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

कस्बे में डाकखाने के पास आटा व्यापारी राकेश गुप्ता का कारखाना है। इससे वह दुकानदारों को आटा सप्लाई करते हैं। उद्योग संचालन में पत्नी रेनू भी पति राकेश का पूरा सहयोग करती थीं। साथ ही सारा लेखा-जोखा भी अपने पास ही रखती थीं। शनिवार की शाम करीब आठ बजे कारखाना मालिक की पत्नी रेनू और कारखाने पर काम करने वाले नौकर की हत्या कर दी गई। नौकर की लाश बेडरूम, वहीं पत्नी रेनू का शव गोदाम में बोरियों के बीच पड़ा मिला था। आटा व्यापारी राकेश गुप्ता ने पुलिस को लूटपाट के दौरान दोनों की हत्या का शक जताते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस शुरुआती दौर से ही लूट होने की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा चुकी है। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पुलिस ने जब जांच की तो हत्याकांड की परत दर परत खुलती चली गई। सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड में मुख्य नौकर की भूमिका और उसके करीबियों का हाथ होने के सुबूत पुलिस को मिल चुके हैं। एक नौकर के साथ संबंध को लेकर नौकरों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें नौकर आरिफ की बेडरूम में ही हत्या कर दी गई, जब रेनू वहां से भागी तो उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस की ओर से बस अब खुलासे की औपचारिकता मात्र बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस बुधवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


महेवागंज में हुई मजदूर और मालकिन की हत्या की सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। हत्या की वजह की बाबत अभी कुछ भी नहीं कह सकते। मामले की जांच लूट, रंजिश और आशनाई आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। एक-दो दिनों में हकीकत सामने आ जाएगी और हत्या आरोपी को कोर्ट में पेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed