फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सावधान, शहर में सक्रिय है लड़िकयों को बेचने वाला गिरोह

सावधान, शहर में सक्रिय है लड़िकयों को बेचने वाला गिरोह

Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सावधान, शहर में सक्रिय है लड़िकयों को बेचने वाला गिरोह
शहर में सक्रिय हैं लड़कियों की सौदागर
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी के बाद हुआ इसका खुलासा
पुलिस ने मकान में ठोका ताला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एक ओर सरकार जहां महिलाओं की हिफाजत के प्रति संजीदा है। उनके मान-सम्मान को बचाए रखने के लिए नई योजनाएं गढ़ रही है वहीं इस जिले में लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनका सौदा करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। इसका खुलासा जब हुआ जब पुलिस ने गायब हुई किशोरी को बरामद कर उसकी पड़ताल की।
हुआ यूं कि शनिवार रात करीब दो बजे छह युवक एक 15 साल की लड़की को लेकर राजाजीपुरम में सहारा वाली गली में स्थित एक मकान पर पहुंचे। युवक लड़की को उतारकर मकान के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे कि इसी बीच लड़की ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की के मकान में न जाने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले को गंभीरता से लेेते हुए आसपास के लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। यूपी 100 के साथ ही राजापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आते ही युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस वालों ने किशोरी को बरामद कर महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस ने मकान में अपना ताला डाल दिया है। शनिवार की दोपहर महिला थाना पहुंचे सीओ सिटी आरके वर्मा और महिला थाना प्रभारी हंसमती ने बरामद किशोरी से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस का कहना है किन शहर में कुछ महिलाओं का एक एक गिरोह सक्रिय है। यह महिलाएं युवाओं को झांसे में लेकर उन्हें बुलाती हैं और उन्हें पटा कर लड़कियां उनके हवाले कर रुपये वसूल लेती हैं। बाद में या तो महिलाएं ही पुलिस को अपहरण आदि की सूचना देती हैं, या बेंची गई लड़की गंतव्य तक पहुंचने पर शोर मचा कर रफू चक्कर हो जाती हैं। लड़की के जानकारी देने के बाद पुलिस ने युवकों और उन महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। यह आरोपी महिला सीतापुर की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

0
मकान में संदिग्धों की होती है आवाजाही
मोहल्ला राजाजीपुरम के रहने वालों ने बताया कि बिहार के एक युवक ने हाल ही में मकान बनवाया है। इस मकान में कोई परिवार नहीं रहता। मकान में एक व्यक्ति रहता है, जो ब्याज पर रुपये देता है। मोहल्ले वालों का कहना है कि मकान पर अक्सर संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है। इससे पहले भी लड़कियां आती-जाती देखी गई हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है। घटना के बाद से मोहल्ले वालों में रोष है। मोहल्ले वालों ने एसपी से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
पुलिस के लिए भी सिरदर्द हैं यह लड़कियां
शहर में रात में घूमने वाली यह लड़कियां पुलिस के लिए भी सिर दर्द बनी हुई हैं। पुलिस सब कुछ जानकर भी ऐसी लड़कियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। रात में इन लड़कियों के साथ कोई घटना हो जाए तो पुलिस के लिए एक नई मुसीबत खड़ी होगी।
00

मौसी ने बुलाया है, कहकर लड़की को लाई थी महिला
लखीमपुर खीरी। महिला थाना पर मौजूद गोला कोतवाली क्षेत्र की किशोरी ने बताया कि उसकी मां नहीं है। वह अपने भाई और पिता के साथ रहती है। पिता मजदूरी करते हैं। सीतापुर की एक महिला उसके पड़ोसी के घर काफी समय से आती जाती है। इससे उसकी भी महिला से जान-पहचान हो गई। शुक्रवार की सुबह आरोपी महिला पड़ोसी के घर गई और कहा कि सीतापुर में रहने वाली तुम्हारी मौसी ने तुम्हें बुलाया है। इस पर वह उसके साथ लखीमपुर रोडवेज बस अड्डे सुबह करीब 11 बजे पहुंच गई। उसने महिला से सीतापुर चलने को कहा तो महिला ने गाड़ी आने की बात कहते हुए उसे रोके रखा। रात करीब दो बजे एक वैन आई तो महिला ने कहा कि वैन से तुम चली जाओ अब हम नहीं जाएंगे। वैन चालक ने महिला को तीन हजार रुपये दिए थे। इस पर वह वैन में बैठ गई थी। उसे नहीं पता था कि युवक उसे गलत नीयत से लिए जा रहे हैं। वह आरोपी महिला का नाम ज्योति बताती है।

00
वर्जन.....
शहर में लड़कियों को बेचने वाली महिलाओं का गिरोह सामने आया है। पकड़ी गई किशोरी से पूछताछ की जा रही है। युवकों और किशोरी को लाने वाली महिला की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आरके वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed