फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन शव बरामद

नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन शव बरामद

Mon, 25 Jun 2018 07:04 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन शव बरामद

विज्ञापन

नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन शव मिला
फोन पर घर वालों को दी थी आत्महत्या की जानकारी
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद कस्बा निवासी युवक रविवार को पड़ोसी जिला हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में नहर में कूद गया था, जिसका शव सोमवार को मिला।

औरंगाबाद कस्बा निवासी 22 वर्षीय शेर मोहम्मद पुत्र रफायतुल्लाह शनिवार को घर से बाइक लेकर निकला था। मृतक के भाई ने बताया कि रविवार सुबह शेर मोहम्मद ने मोबाइल से काल करके बताया था कि वह पिहानी थाना क्षेत्र के धमगड़ा पुल पर नहर में छलांग लगाने जा रहा है। उसने यह भी कहा कि आप लोग आकर मोबाइल और बाइक यहां से ले जाओ। इसके बाद उसने नहर और बाइक की फोटो अपने भाई को सेंड की। इसके बाद मोबाइल स्विचऑफ करके नहर में छलांग लगा दी। उधर, औरंगाबाद से परिजन घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हो गए। पुलिस की मदद से नहर में खोजबीन शुरू की, लेकिन रविवार रात तक उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह फिर से नहर में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, तो कुछ दूर पर शव मिल गया। कोतवाली पुलिस पिहानी ने पंचनामा भर के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वही परिजनों ने किसी विवाद से इंकार किया है। मृतक दिल्ली में सिलाई कढ़ाई का काम करता था। पिहानी कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मृतक अपने घर से नाराज होकर आया था और आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed