फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पुलिस ने भेजा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

मंगलवार को धार्मिक चित्र को अश्लील बनाकर एक युवक ने हेलो फ्रेंडस ग्रुप पर वायरल कर दिया। इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। लोगों ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की थी। बाद में सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध श्याम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शहर के मोहल्ला बेगमबाग निवासी रानू, कोतवाली फूलबेहड़ के गांव गौरा निवासी शानू और महेवागंज निवासी अरमान और ग्रुप एडमिन के खिलाफ खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अपराध ने बताया कि सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed