फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक डीसीएम में भिड़ी, एक की मौत

ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक डीसीएम में भिड़ी, एक की मौत

Sun, 10 Jun 2018 05:43 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक डीसीएम में भिड़ी, एक की मौत
ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक सवार डीसीएम में भिड़े
विज्ञापन

एक की मौत, दो भर्ती, एक की हालत गंभीर
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान। लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर ट्रिपल राइडिंग कर रही एक बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर एक युवक को डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों के पास हेलमेट नहीं था।
थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार वर्मा अपने गांव के संदीप कुमार और रंजीत कुमार के साथ शनिवार को एक ही बाइक पर सवार होकर कैमहरा बाजार गए थे। बाजार से शाम वापस आते समय मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर राजापुर गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे प्रदीप कुमार समेत तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से डीसीएम सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाई, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रदीप कुमार को रात में ही लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां रविवार की सुबह प्रदीप कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाक्स....
प्रदीप के पिता की भी सड़क हादसे से हुई थी मौत
शंकरपुर निवासी प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रदीप के पिता राजेन्द्र प्रसाद वर्मा होमगार्ड थे। राजेंद्र की तीन साल पहले गोला लखीमपुर रोड पर मुर्तिहा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राजेंद्र के मरने के बाद बड़ा पुत्र होने के नाते सारी जिम्मेदारी प्रदीप पर थी। सड़क दुर्घटना में प्रदीप की मौत के बाद उसके घरवालों पर दोबारा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यही सोचकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed