फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फेसबुक पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

फेसबुक पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
फेसबुक पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
डीजीपी के संज्ञान लेने पर हरकत में आई पुलिस
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने फेसबुक पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल कर धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश की। डीजीपी के संज्ञान लेने पर हरकत में आई सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने कोतवाल की ओर से आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

शुक्रवार को शहर निवासी अमन वर्मा ने फेसबुक पर एक विशेष जाति को लेकर भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर दी। लोग इस पोस्ट को देखते, इससे पहले ही डीजीपी ने पोस्ट को संज्ञान में ले लिया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए। डीजीपी के आदेश के बाद सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के साथ पुलिस की टीमेें आरोपी को तलाश करने में जुट गईं। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी अमन वर्मा को उसके घर से दबोच लिया और कोतवाली ले आई। सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि सदर कोतवाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आरोपी का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed