फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विवाहिता की बदायूं में संदिग्ध हालात में मौत

विवाहिता की बदायूं में संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 15 Apr 2018 08:00 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की बदायूं में संदिग्ध हालात में मौत
विवाहिता की बदायूं में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

बदायूं के रोशननगर में ननद के घर गई थी
मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव कुसुमी निवासी 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में बदायूं के रोशननगर निवासी ननद के घर में शनिवार को मौत हो गई, जिसके बाद रविवार को शव गांव कुसुमी लाया गया। मृतका के पिता ने मैगलगंज थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव मुस्तफाबाद निवासी 30 वर्षीय ज्योति की दो वर्ष पहले श्यामू सिंह निवासी कुसुमी थाना मैगलगंज के साथ शादी हुई थी। ज्योति एक सप्ताह पहले ननद के यहां रोशननगर जिला बदायूं गई थी। शनिवार की सुबह करीब सात बजे ज्योति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पति श्यामू सिंह दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जो दिल्ली से सीधे अपनी बहन के यहां रोशननगर पहुंचा। फिर वहां से अपनी पत्नी ज्योति का शव लेकर रविवार को पैतृक गांव कुसुमी आया। मैगलगंज थाने में मृतका के पिता संतोष सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि बेटी की पीटकर मारा गया है। इस पर मैगलगंज इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा है। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया है कि घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है, फिर भी तहरीर ले ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed