{"_id":"5a0dc5294f1c1bee688bbd5f","slug":"71510851881-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक भिड़ंत में दो जख्मी, एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक भिड़ंत में दो जख्मी, एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मगरेना में दो लोगों की बाइक आपस में लड़ गई। इसमें दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। उधर एक पक्ष के लोग सीएचसी में भर्ती बाइक सवार की जमकर पिटाई करने लगे। इसी बीच पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
15 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के मगरेना गांव में स्वदेश और गुफरान की बाइकें लड़ गईं, जिससे स्वदेश जख्मी हो गया। परिवार वालों ने स्वदेश को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, इसकी सूचना जब दूसरे पक्ष को हुई तो विपक्षी गुफरान, लईक, रहीस, रेहान, वसीर, उस्मान समेत दस अज्ञात लोगों ने सीएचसी में भरती स्वदेश की जमकर पिटाई कर दी। जब अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई तो हमलावर फरार हो गए। स्वदेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वदेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना एसएसआई उमेश्वर प्रसाद यादव को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए हैं। उनके आने पर मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।