{"_id":"59ef3a704f1c1b59678b771a","slug":"71508850288-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनेलाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित तीन गळिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनेलाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित तीन गळिरफ्तार
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ धौरहरा खीरी।
गांव गुलरीपुरवा मजरा नयागांव में हुए सोनेलाल वर्मा हत्याकांड मामले के नौ आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
गुलरीपुरवा मजरा नयागांव में रविवार को सात डिस्मिल जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद की पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान बवाल हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान चली गोली से सोनेलाल वर्मा की मौत हो गई थी, जबकि मारपीट में पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी कमलाकांत समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुख्य आरोपी कमलाकांत, पटवारी और संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।