फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला का पति पहुंचा घर, लिपटकर रोए उसके बच्चे

महिला का पति पहुंचा घर, लिपटकर रोए उसके बच्चे

Sun, 17 Sep 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
महिला का पति पहुंचा घर, लिपटकर रोए उसके बच्चे
महिला का पति पहुंचा घर, लिपटकर रोए उसके बच्चे - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
महंगापुर।
विज्ञापन

इलाज के अभाव में शनिवार को हुई जच्चा व बच्चा की मौत के बाद महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसके तीन मासूम बच्चे लिपट-लिपटकर रोने लगे। बच्चों को किसी तरह पिता ने शांत कराया, लेकिन अभी भी इस पूरे घटना क्रम के लिए आशा की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि शनिवार को इलाज के अभाव में त्रिकोलिया निवासी रेशमा पत्नी सरवन की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसमें महिला के बच्चे की पहले मौत हुई। उसके ठीक दो घंटे बाद महिला की भी मौत हो गई थी। इसके बाद घरवालों ने आशा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उधर, पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही एक सप्ताह पूर्व हरियाणा कमाने गया उसका पति सरवन भी रविवार को घर पहुंच गया। पिता के पहुंचते ही बच्चे पिता से लिपटकर खूब रोए। रोते बिलखते बच्चे पिता से मां के बारे में पूछते की कब आएगी मां। सरवन अत्यंत गरीबी से जूझता मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन

सरवन के भाई अलग हैं तो माता-पिता भी घर से अलग रहते हैं। परिवार में सरवन एवं चार बच्चों के साथ उसकी पत्नी रेशमा किसी तरह से गुजर बसर करते हुए बच्चों की परवरिश कर रही थी, लेकिन शनिवार को रेशमा की प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला अपने पीछे परिवार में पति के अलावा चार बच्चों को रोते-बिलखते छोड़कर चली गई। मृतका के छोटे-छोटे बच्चे मां को याद कर कर आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने भी कार्रवाई तेज करते हुए आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संपूर्णानगर एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली थी जिसके आधार पर आशा के खिलाफ धारा 304 ए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आशा की लापरवाही साफ झलकती है और छानबीन में अगर वह दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed