फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फिर खाकी के माथे पर पसीना और धड़पकड़ तेज

फिर खाकी के माथे पर पसीना और धड़पकड़ तेज

Thu, 13 Jul 2017 04:26 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
फिर खाकी के माथे पर पसीना और धड़पकड़ तेज
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला कारागार की सलाखों के पीछे से नौ महीने पहले फरार हुए रेप और हत्या के आरोपी बंदी मोहन कश्यप को पकड़ने की खाकी की हर कोशिश अभी तक नाकाम रही है। शासन और आला अफसरों के चले डंडे के बाद खाकी पर गिरफ्तारी को लेकर पसीना और प्रेसर दिखाई पड़ रहा है। बुधवार की रात से सदर कोतवाली पुलिस की वर्दी और बिना वर्दी वाली टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने फरार आरोपी के रिश्तेदारों, दोस्तों और नजदीकी रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को सदर कोतवाली में सीओ सिटी हरीराम वर्मा और सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी इन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी की कथित प्रेमी महिला को भी कोतवाली बुलाकर महिला एसओ कमर सुल्ताना ने कई घंटे तक उससे पूछताछ की, लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसी को लाइन नहीं मिली है, जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंच सके। करीब तीन-चार महीने तक जब फरार बंदी मोहन कश्यप का कोई पता नहीं चला तो पुलिस की चाल भी सुस्त पड़ गई। पुलिस उसे खीरी और आसपास के जिलों में ही अब खोज रही थी। तीन दिन पहले पुलिस को उसके लखनऊ में रहकर मजदूरी करने की जानकारी मिली थी। इस पर एक टीम लखनऊ गई थी, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर खाली हाथ वापस लौट आई थी।
00000000
31 अक्तूूबर को जिला जेल से फरार हुआ था मोहन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव के मोहन कश्यप आठ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या करने के आरोप में 23 मई 16 से जिला जेल में बंद था। उसे बैरक नंबर सात में रखा गया था। पुलिस ने उस पर एनएसए की भी कार्रवाई की थी। 31 अक्तूबर 16 की शाम जब बैरक बंद होने लगी तो मोहन कश्यप नहीं मिला। तब उसके फरार होने की जेल प्रशासन को जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

000000000
हरियाणा, दिल्ली तक खोज आई पुलिस
फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन एसपी अखिलेश चौरसिया ने क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस टीम के अलावा सदर कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया था। करीब तीन महीने तक पुलिस उसे यूपी के अन्य जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली आदि प्रदेशों में तलाश की, लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका था। इस पर एसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
यह था पूरा मामला
शहर से सटे गांव की एक बालिका गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। 22 मई 16 की सायं गांव का ही मोहन कश्यप उसे आम दिलाने के बहाने खीरी रोड पर स्थित एक बाग में ले गया, जहां रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को बाग में ही स्थित करीब 55 फुट गहरे कुएं में फेंक दिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकालने में सफल हुई थी। घटना से नाराज लोगों ने जमकर बवाल किया था।

0000000000000000
वर्जन....
जेल से फरार बंदी मोहन कश्यप की तलाश जारी है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी के संबंध एक महिला से हैं। इस पर उस महिला को भी गुरुवार को कोतवाली बुलाया गया था। कोतवाली आई महिला से महिला एसओ पूछताछ कर रही हैं, लेकिन अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
हरीराम वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed