फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

निघासन। पुलिस चौकी पढुआ के गांव नया पुरवा मजरा पढुआ में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चौकी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।

थाना फूलबेहड़ के झखरा निवासी केशव राम ने बताया है कि उन्होंने दो साल पहले अपनी 25 वर्षीय पुत्री आरती का विवाह पढुआ चौकी के नया पुरवा निवासी दीपू के साथ किया था। वह करीब चार माह से गर्भवती थी। अचानक उसके मौत की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने केशव राम को दी। नया पुरवा पहुंचे केशव राम ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए उसकी हत्या करने का आरोप मृतका के पति दीपू पर लगाया है। उधर दीपू ने बताया कि आरती कई माह से बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी कराया था, लेकिन वह सही नहीं हो रही थी। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई भी चोट आदि के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया उसकी मौत बीमारी के चलते हुई लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed