फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आठ लोगों पर दर्ज कराई बलवा-मारपीट की रिपोर्ट

आठ लोगों पर दर्ज कराई बलवा-मारपीट की रिपोर्ट

Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
आठ लोगों पर दर्ज कराई बलवा-मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
आठ लोगों पर दर्ज कराई बलवा-मारपीट की रिपोर्ट
मानवाधिकार आयोग के आदेश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर पुलिस ने पुराना महानगर लखनऊ निवासी रंजीत सिंह की ओर से दो महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद कर दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुराना महानगर लखनऊ निवासी रंजीत सिंह ने 17 अक्तूूबर 2017 को मानवाधिकार आयोग गोमती नगर लखनऊ को शिकायती पत्र दिया। पत्र में कहा गया कि भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का एक मामला उसका गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी प्रियंका उर्फ ज्योति से न्यायालय सिविल जज एफटीसी लखीमपुर खीरी की कोर्ट में चल रहा है। वह 11 अक्तूबर 2017 को पेशी पर अकेला लखीमपुर आया था। पेशी के बाद करीब ढाई बजे कचहरी परिसर में गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी प्रियंका उर्फ ज्योति, रूबी, रामनरेश, छोटेलाल, अजय कुमार वर्मा, डॉ. बीडी वर्मा, अनिरुद्ध कुमार ने अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया और पेशी पर दोबारा न आने की धमकी देते हुए मारापीटा। वकीलों समेत अन्य लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। वह जब कोतवाली सदर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जाने लगा तो उसे रास्ते में घेर लिया। वह किसी तरह से बचकर लखनऊ घर पहुंचा। उसने पूरे घटनाक्रम की बनाई गई वीडियो रिकार्डिंग की सीडी भी अफसरों को भेजी है। इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि आयोग के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed