{"_id":"5a365efb4f1c1ba7668baa38","slug":"61513512699-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरालाल धर्मशाला में तोड़फोड़, नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हीरालाल धर्मशाला में तोड़फोड़, नकदी लूटी
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : जान से मार देने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हीरालाल यादव ट्रस्ट धर्मशाला के मंत्री ने मोहल्ला मिश्राना निवासी दो सगे भाइयों और उनके साथियों पर तोड़फोड़, धक्का-मुक्की करने और काउंटर की दराज से नकदी लूट ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हीरालाल ट्रस्ट के मंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 13 दिसंबर को धर्मशाला के सदस्यों शिव कुमार यादव, दिलीप बरनवाल आदि सदस्यों के साथ धर्मशाला में स्थित ट्रस्ट कार्यालय में बैठे थे और रजिस्टर पर लिखापढ़ी कर रहे थे। आरोप है कि उसी दिन शाम सात बजे मोहल्ला मिश्राना निवासी राजीव तिवारी अपने भाई अमिताभ तिवारी और अपने अन्य साथियों के साथ कार्यालय में आ धमका। जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फर्नीचर तोड़ने लगे। ट्रस्ट सदस्यों को गालियां दी और धक्का-मुक्की कर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि काउंटर की दराज तोड़कर उसमें रखे सात हजार रुपये भी लूट लिए और रजिस्टर छीनने लगे। शोर शराबा होने पर आसपास के कई लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। मंत्री का कहना है कि आरोपी न तो धर्मशाला के सदस्य हैं और न ही कर्मचारी हैं। फिर भी यह लोग दबंगई के बल पर कार्यालय में आकर उपद्रव करते हैं। उन्होंने दोनों आरोपियों को नामजद कर अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।