फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लूटपाट करने वाले मितौली के गैंग का पर्दाफाश

लूटपाट करने वाले मितौली के गैंग का पर्दाफाश

Tue, 07 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले मितौली के गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
बदमाशों की धड़पकड़ के लिए एसपी के आदेश पर जुटी मोहम्मदी पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गोमती पुल के पास घेराबंदी कर चार शातिर बदमाशों को दबोच लिया, जबकि गैंग का सरगना भाग निकला। पांचों बदमाश थाना मितौली क्षेत्र के हैं। एसपी ने बताया कि गैंग के सदस्य जिले में घूमकर वारदात कर रहे थे। पुलिस ने थाना हैदराबाद, मैगलगंज में हुई डकैती के दौरान लूटे गए करीब एक लाख रुपये की कीमत के चांदी, सोने के जेवरात, बर्तन आदि सामान बरामद किया है।
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पत्रकारों को बताया कि जिले में बढ़ रहीं लूट, चोरी और डकैती की घटनाओं को देखते हुए बदमाशों की धड़पकड़ के लिए एएसपी घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाल मोहम्मदी दिलेश कुमार सिंह, एसआई सत्यप्रकाश यादव और उनकी टीम को लगाया था। पुलिस ने सोमवार की रात गोमती पुल के निकट थाना मितौली के गांव चकरामपुर निवासी पंकज कुमार रैदास, मनोज कुमार पासी, विद्यासागर पासी और रामसरन पासी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग का सरगना इसी थाना क्षेत्र के गांव ढकियाजाट निवासी भाऊ पासी उर्फ रामआसरे फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से चार तमंचा, 16 कारतूस, 12.800 रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये के कीमत के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने 10 दिन पहले थाना हैदराबाद के गांव कीरतपुर और थाना मैगलगंज के गांव ललौआ में डकैती की वारदात समेत जिले के कई स्थानों पर लूट, चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ मोहम्मदी आनंद विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों का यह है आपराधिक इतिहास
पकड़े गए गैंग के फरार हुए सरगना के खिलाफ मितौली थाने में लूट, चोरी, हत्या समेत 11 मामले दर्ज हैं, जबकि पंकज कुमार रैदास पर थाना खीरी, नीमगांव, मोहम्मदी में पांच, मनोज कुमार पासी के खिलाफ मितौली और मोहम्मदी में 4, विद्यासागर के खिलाफ मितौली, खीरी, मोहम्मदी में पांच और रामसरन पासी के खिलाफ मितौली और मोहम्मदी में मिलाकर तीन लूट, चोरी, डकैती के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed