{"_id":"596764ba4f1c1b641a8b4c8d","slug":"61499948218-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने रुपयों भरा थैला महिला को लौटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने रुपयों भरा थैला महिला को लौटाया
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। रेलवेे स्टेशन पर मिले लावारिस थैले में रखे सात हजार रुपये जीआरपी ने महिला को वापस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। हुआ यूं कि पलिया के मोहल्ला इकराम नगर निवासी मुमताज की पुत्री नगीना यहां रिश्तेदारी में आकर बृहस्पतिवार को वापस पलिया जाने के लिए सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म नंबर एक पर सीट पर अपना थैला रखकर बैठ गईं और ट्रेेन का इंतजार करने लगीं। इसी बीच ट्रेन आने पर वह अपना थैला सीट पर ही भूलकर चली गई। इसी बीच चौकी प्रभारी फूल सिंह स्टेशन पर चेकिंग को निकले, तो उन्हें सीट पर संदिग्ध हालत में लावारिस थैला मिला, जिसमें सात हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े रखे थे। उन्होंने मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर थैले की मालकिन की शिनाख्त की और उन्हें बुलाकर थैले में मिले सात हजार रुपये, मोबाइल तथा कपड़े वापस किए। थैला और पैसे वापस पाकर नगीना की खुशी का ठिकाना न रहा।