फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला का घर में मिला शव, पति फंदे से लटका मिला

महिला का घर में मिला शव, पति फंदे से लटका मिला

Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
महिला का घर में मिला शव, पति फंदे से लटका मिला
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक विवाहिता का घर में संदिग्ध हालात में शव मिला। जबकि उसका पति मरणासन्न हालत में फंदे से लटका मिला। उसे सीएचसी गोला लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की रीढ की हड्डी डिफेक्टिव होने की संभावना है। युवक को रात तक होश नहीं आया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 32 वर्षीय संत कुमार पासी की 28 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के बीच शुक्रवार की सुबह से झगड़ा हो रहा था। गांव वालों की मानें तो दोनों के बीच कई बार अक्सर मारपीट होती थी। कई बार रिंकी मायके भी चली गई थी, लेकिन बाद में फिर आ गई। करीब साढ़े 11 बजे संतकुमार की चीख सुनकर लोग घर में गए तो महिला का शव पड़ा था, जबकि संत कुमार कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। वह कुछ बोलने की कोशिश कर रहा था। यह देख पड़ोसियों ने किसी तरह उसे फंदे से उतारा। इसी बीच संत कुमार के ताऊ आ गए। वह गांव वालों की मदद से उसे सीएचसी ले गए। मृतका के पिता थाना फरधान क्षेत्र के गांव फूटाकुआं निवासी अशोक कुमार भी सूचना पर दोपहर बाद पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दामाद जुआ खेलता था। उसने जेवर और घर का सामान भी बेच डाला। इसी वजह से दोनों में विवाद होता था। उन्होंने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पति संत कुमार जुए का आदी था। जुए में हारने के बाद वह डिप्रेशन में आकर पत्नी को मारता पीटता था। कई बार पत्नी मायके चली गई, लेकिन वह हाथ पांव जोड़कर विदा करा लाता था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि संतराम ने विवाद के दौरान पत्नी का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और खुद फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेचना के बाद हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक प्रताप, सीओ-गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed