फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   farmer dies after tractor trolley accident

तालाब में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

Sat, 14 Apr 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Apr 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
farmer dies after tractor trolley accident
tractor trolley

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहे इसी थाना क्षेत्र के गांव ग्रांट नंबर 12 निवासी किसान 35 वर्षीय राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। वह निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपना गन्ना तुलवाकर खंभारखेड़ा चीनी मिल से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

गांव ग्रंट नंबर 12 निवासी श्यामलाल किसान हैं। उनका पुत्र राजेंद्र शुक्रवार की शाम चार बजे निजी ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना बेचने खंभारखेड़ा चीनी मिल गया था। गन्ना अनलोड कर रात में खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वह घर लौट रहा था। गांव खांभी के पास रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में जाकर पलट गई और चालक राजेंद्र उसके नीचे दब गया। रात भर वह ट्रैक्टर के नीचे दबा पड़ा रहा। रात होने के कारण किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह खेतों की ओर जा रहे कुछ लोगों की नजर तालाब में गिरे पड़े ट्रैक्टर पर गई। ट्रैक्टर के नीचे एक युवक को दबा देख ग्रामीणों ने यूपी 100 और फूलबेहड़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर शिवानंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने मृतक के समीप के गांव का रहने वाला होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

उधर, जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता श्यामलाल ने मृतक की शिनाख्त करते हुए बताया कि बताया कि पुत्र राजेंद्र मिल को गन्ना लेकर अकेले गया था। रात भर उसके आने का इंतजार करते रहे। कई बार उसका फोन लगाया तो रात करीब नौ बजे उससे बात हुई थी। मिल में भीड़ ज्यादा होने की बात कहकर उसने देर रात तक घर लौटने की बात कही थी। बाद में उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed