{"_id":"5a315f514f1c1b686a8b95d2","slug":"51513185105-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटकन की हत्या का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटकन की हत्या का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर लहबड़ी स्थित इंडेन गैस एजेंसी की रखवाली कर रहे एजेंसी मालिक के छोटे भाई की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को छोटकन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रामनगर लहबड़ी में रविवार की रात को गैस एजेंसी के मालिक रामचंद्र चौधरी के भाई छोटकन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें भाई रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हत्या के पीछे कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है, जिससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। पोस्टमार्टम के बाद गांव लाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।