फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बच्चों के बीच हुए विवाद में चली लाठियां, पथराव

बच्चों के बीच हुए विवाद में चली लाठियां, पथराव

Thu, 16 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए विवाद में चली लाठियां, पथराव
पलियाकलां।
विज्ञापन

बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर बलवा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इसी बीच मोहल्ला पठान में बवालियों द्वारा झगड़े की सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची तो कुछ लोगों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर स्थिति नियंत्रण में की। बवाल में सिपाहियों समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार की देर रात पीपल चौराहे के पास बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बड़े भी शामिल हो गए। कुछ ही समय में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। पथराव में कई लोग घायल हो गए। किसी ने बवाल की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने विवाद शान्त कराने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस कर्मी मौके से जान बचाकर बाहर विवादित स्थल से बाहर निकले और मामले की जानकारी एसओ वीके सिंह को दी। जिस पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर आ पहुंचे। पुलिस के आने के बाद यहां तो सन्नाटा हो गया, लेकिन इसी बीच मोहल्ला पठान में जाकर बवाल करने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। गलतफहमी में किसी अन्य व्यक्ति से वाद-विवाद हो गया। इसके बाद उग्र हुए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यहां पर भी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को बमुश्किल खदेड़ा। इसी बीच संपूर्णानगर, भीरा, चंदनचैकी, गौरीफंटा व मझगईं की पुलिस भी मोहल्ले में पहुंच गई। माहौल के शान्त होने के बाद पुलिस वापस लौट गई। इस घटना में कई लोगों के साथ ही कुछ सिपाहियों के भी छुटपुट चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला बाजार और पठान की कई महिलाओं ने पुलिस पर जबरन उनके घरों में घुसकर लाठी चार्ज करने, बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस आरोपों को नकार रही है। सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि लाठीचार्ज का आरोप गलत है, भीड़ के उग्र होने पर केवल हल्का बल प्रयोग किया गया था। बताया कि लोगों के चोटें भगदड़ में आई है पुलिस ने किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं की है। पुलिस ने मोहल्ला बाजार के एक पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed