{"_id":"5a0c73d44f1c1b76678bb7c7","slug":"51510765524-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
ओयल चौकी क्षेत्र के ग्रामसभा कादीपुर के मजरा ललवापुर में मंगलवार की रात 12 से अधिक बदमाशों में कई घरों पर धावा बोल दिया। संयुक्त रूप से रह रहे परिवारों के सभी लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। बदमाश नकदी समेत करीब चार लाख का लाख रुपये का माल लूट ले गए।
ग्राम ललवापुर निवासी बाबूराम वर्मा ने बताया कि वह और पुत्र पंकज घर के बाहर पड़ी टिनशेड के नीचे सो रहे थे। रात करीब 11 बजे 12 से अधिक बदमाश आ धमके। बदमाशों ने असलहों के दम पर पिता-पुत्र को कब्जे में कर लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए घर का दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर घुसते ही बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और हाथ-पैर बांधकर ज्ञानचंद्र के मकान के एक कमरे में बांध कर डाल दिया। बदमाशों ने 17 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी जेवरी, पायल, सोने के कुंडल, मटरमाला, एक चांदी का कमरबिछुवा, सोने के नाक के बूंदे लूट लिए।
इसके बाद बदमाशों ने ठीक सामने स्थित प्रमोद वर्मा उर्फ पिंटू के कमरे में लूटपाट की। परिवार के लोगों को बांधकर डाल दिया। पिंटू ने बताया कि बदमाश उसके घर से 55,000 नकद, एक मटर माला, एक जोड़ी पायल लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने सभी को कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कुछ ही दूरी पर रहने वाले गांव निवासी ज्वाला प्रसाद पटेल के संयुक्त परिवार को निशाना बनाया, जहां घर के बाहर फूस के छप्पर के नीचे सो रहे दामाद रामसूरत पुत्र अनिल, संजय आदि को असलहों के बल पर कब्जे में लेकर घर के अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने परिवार वालों की पिटाई की। बदमाशों ने भाई अशोक के कमरे से 7000 नकद, दो जोड़ी पायल, दो फूल व बहन आशा के 2400 नकदी लूट ली। विकास पटेल के कमरे से तीन जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, एक कमर बिछुआ, एक मंगलसूत्र एक हार सोने का, 95000 रूपये की नकदी लूट ली। उसके बाद संजय पटेल के कमरे से दो जोड़ी पायल, एक मटर माला एक नथुनी एक जोड़ी कुंडल और 2000 नकद, विनोद पटेल का 20,000 रुपये नकद, एक मटर माला, एक जोड़ी पायल, पांच चांदी की अंगूठी और ज्वाला प्रसाद के घर से 15000 रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोरशराबा मचाया। इस पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज शिवशंकर पटेल मौके पर पहुंचे और बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी इंचार्ज ने डकैती की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि चोरी हुई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।