फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीतापुर और शारदा ब्रांच नहर में मिले दो महिलाओं के शव

सीतापुर और शारदा ब्रांच नहर में मिले दो महिलाओं के शव

Mon, 18 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर और शारदा ब्रांच नहर में मिले दो महिलाओं के शव
सीतापुर और शारदा ब्रांच नहर में मिले दो महिलाओं के शव - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिले की नहरों में शव मिलने का सिलसिला जारी है। कोतवाली पसगवां क्षेत्र के बाद सोमवार को थाना मितौली क्षेत्र में सीतापुर ब्रांच व थाना फरधान क्षेत्र में शारदा ब्रांच नहर में दो महिलाओं का शव बरामद हुआ। दोनों शवों की उम्र करीब 30 साल है। दो दिनों में एक पुरुष और तीन महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
भीखमपुर। गांव देवमनियां के पास सीतापुर ब्रांच की नहर पुल की झाल में सोमवार को ग्रामीणों ने एक महिला का शव फंसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। शव देखने से कई दिन पुराना लग रहा है। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि महिला के पैरों में बिछिया व वह कुर्ती पहने हुए है।
विज्ञापन

फरधान। सोमवार की सुबह लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर उदरहना गांव के पास शारदा ब्रांच नहर पुल की झाल में फंसा एक 30 वर्षीय विवाहित का शव बरामद हुआ। यह शव भी तीन-चार दिन पुराना लग रहा है, जिसकी अभी शिनाख्त नही हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतका फिरोजी रंग की सलवार व काले रंग का कुर्ता पहने हुए है, कुर्ते में गले के पास गोल्डन कलर में कढ़ाई जैसी डिजायन बनी है। चेहरे में सूजन है जिससे शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। प्रभारी एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि युवती की मौत कब और कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नहर में मिला था महिला और पुरुष का शव
रविवार को कोतवाली पसगवां क्षेत्र में जंगबहादुरगंज के पास से गुजरी शारदा नहर मेें एक पुरुष और एक महिला का शव देखा गया था। पसगवां पुलिस ने पुरुष का शव बरामद कर लिया था, लेकिन महिला का शव पिहानी (हरदोई) क्षेत्र की महमदपुर भगत झील में जाकर फंस गया था, जिसे हरदोई पुलिस ने बरामद किया था।


नहर में कूदी सुहेला की महिला का शव बरामद
शारदानगर। पति के साथ ससुराल आते समय टेहारा पुल से नगर में कूदी सुहेला गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी सुदेवी(20) का शव पांचवे दिन शारदा बैराज से बरामद हो गया। सोमवार दोपहर बंगाली कॉलोनी के लोगों ने एक महिला का शव बैराज के गेट में फंसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शव मिलने की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed