फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अमीन के घर हुई चोरी की पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

अमीन के घर हुई चोरी की पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 10 Jul 2017 05:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
अमीन के घर हुई चोरी की पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। शहर की कन्नौजिया कॉलोनी में करीब 10 लाख की हुई चोरी के मामले की सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर तो ली है, लेकिन घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं, फिर भी अभी तक पुलिस ने खुलासे के कोई प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला कन्नौजिया कॉलोनी निवासी अमीन बरातीलाल मिश्रा के घर के ताले खोलकर सात जुलाई की रात चोर नकदी और जेवर समेत करीब 10 लाख का सामान बटोर ले गए थे। रविवार को दिल्ली से लौटे अमीन ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही पुलिस ने सोमवार को घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन तहरीर में खेल कराने से भी नहीं चूकी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर में चोरी गए जेवर और नकदी की जगह कुछ सामान चोरी होना लिखवाकर तहरीर ली है। घटना को हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस घटना खुलासे के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। चौकी इंचार्ज एलआरपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed