{"_id":"5bdef589bdec2269717a2980","slug":"41541338505-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से सवा लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों से सवा लाख का माल चोरी
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में गोला-कस्ता मार्ग पर मदारपुर में स्थित दो दुकानों का शटर और एक दुकान के ताले तोड़कर चोर नकदी समेत करीब सवा लाख का सामान चुराकर ले गए। चोरों ने एक और दुकान का ताला तोड़ा मगर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। एक ही रात हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव सुतेहरा के पूर्व ग्राम प्रधान कन्हैयालाल वर्मा की मदारपुर में गोला-कस्ता मार्ग पर दुकानें हैं। दुकान स्वामी कन्हैयालाल ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने उनकी सरिया सीमेंट और पास स्थित मोबिल-आटो-स्पेयर की दुकान का शटर काट दिया और अंदर घुस गए। चोर दोनों दुकानों से 70 लीटर मोबिल-नकदी सहित करीब एक लाख का माल चुराकर कर ले गए। चोरों ने पड़ोस के ही सुतेहरा निवासी सत्येंद्र और विपिन कुमार की दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर सत्येंद्र की दुकान से करीब 60 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए, जबकि विपिन की दुकान से चोर सामान नहीं ले जा सके। जिस स्थान पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उससे करीब पांच सौ मीटर दूर गड़रिया चौराहा पर पुलिस पिकेट है। रात-भर मार्ग पर वाहनों के चलने के कारण पुलिस भी गश्त करती है। इसके बाद भी एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी से पुलिस की गश्त पर जहां सवालियां निशान लग गए हैं। वहीं इलाके के लोगों में असुरक्षा का भाव है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।