{"_id":"5b8834b942c79246424d7348","slug":"41535653049-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक से बाइक लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक से बाइक लूट ले गए बदमाश
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
30 एलकेएच 10
गोली मारकर युवक से बाइक छीनी
कंडवा पुल के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की शाम निघासन मार्ग पर स्थित कंडवा पुल के पास बाइक चालक को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक लूट ले गए। वह अपने ममेरे भाई को लेने मंझरा जा रहा था। एसएसबी कैंप से सौ मीटर पहले हुई वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना फूलबेहड़ के गांव पिपरा मरोड़ा निवासी विमल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पवन सिंह (18) बुधवार शाम अपने ममेरे भाई सरजू को लेने मंझरा जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में निघासन रोड पर कंडवा पुल और एसएसबी कैंप के बीच सड़क पर खड़े तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। वह कुछ समझ पाता। इससे पहले ही बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया और लूटपाट करने लगे। विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। बदमाश उसकी बाइक लूट कर चंपत हो गए। इत्तेफाकन उधर से गुजर रहे उसी गांव के शराब कारोबारी महेंद्र ठेकेदार ने उसे घायल देखा तो इसकी सूचना घरवालों और महेवागंज चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
18 से 20 साल की उम्र के थे बदमाश
जिला अस्पताल में भर्ती घायल पवन सिंह ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी, जिसमें दो बदमाश चेहरे पर नकाब बांधे थे, जबकि एक का चेहरा पूरी तरह से खुला हुआ था। बदमाश स्थानीय लग रहे थे। तीनों बदमाशों की उम्र 18 से अधिकतम 20 के बीच में ही थी। घटना के बाद से पवन काफी डरा सहमा है।
विज्ञापन
100 मीटर दूरी पर है एसएसबी हेडक्वार्टर
शहर की अति व्यस्त निघासन रोड पर एसएसबी हेड क्वार्टर हैं। जिस स्थान पर बदमाशों ने युवक के साथ लूटपाट की वह स्थान एसएसबी हेड क्वार्टर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। बदमाशों को एसएसबी का भी कतई भय नहीं था।
पहले भी कंडवा पुल पर हो चुकी हैं वारदात
कंडवा पुल के पास लूट की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी यहां पर कई बार लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। घायल पवन सिंह की मानें तो जिस स्थान पर बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की। उसी प्वाइंट पर चार महीने पहले उसके गांव के ही नीबूलाल की पिटाई कर बदमाश बाइक छीन ले गए थे। कुछ दिन तक तो इस प्वाइंट पर पुलिस दिखी, इसके बाद फिर पुलिस लापरवाह हो गई।