फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
लीड पेज चार
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बिना हेलमेट एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआपुर के पास बृहस्पतिवार की शाम पीलीभीत बस्ती मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गुदरिया निवासी रामू गौतम अपनी पुत्री का तिलक चढ़ाने बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव दनईगौड़ी जा रहा था। बाइक पर उनका भतीजा शत्रोहन और कैलास था। सभी बिना हेलमेट थे। बाइक शत्रोहन चला रहा था। कलुवापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे रामू गौतम की मौके पर मौत हो गई, जबकि शत्रोहन और कैलास घायल हो गए, जिन्हें कोतवाल एसके सिंह ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाल ने बताया कि किसी भारी वाहन से टक्कर बताई जा रही है। वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed