{"_id":"59d4e4094f1c1baf538b5cc9","slug":"41507124233-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फरधान।
थाना क्षेत्र में मनिकापुर चौराहे के पास मंगलवार देरशाम चौपहिया वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नीमगांव थाना के गांव रोशननगर निवासी 30 वर्षीय तौलेराम मंगलवार को किसी काम से लखीमपुर आया था। देरशाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी मनिकापुर चौराहे के पास अज्ञात चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरा तो वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। टायर पेट पर चढ़ने से मौके पर युवक ने दम तोड़ दिया। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
वाहन की टक्कर से जख्मी युवक की मौत
अमीरनगर।
मोहम्मदी कोतवाली की पुलिस चौकी अमीरनगर क्षेत्र के भीखमपुर निवासी तेजा (35) पुत्र रामसहाय मंगलवार की रात आठ बजे हरीनगर से अपने गांव भीखमपुर साइकिल से आ रहा था। मूलाराम स्मारक महाविद्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर उसे मार दी थी, जिससे वह जख्मी हो गया था। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने सीएचसी मोहम्मदी में उसे भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया था। शाहजहांपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाई गेंदन लाल ने बताया कि पैसों की कमी के चलते भाई की मौत हो गई। भाई गेंदन लाल ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।