फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   3458 liter tank with petrol pump petrol theft

पेट्रोल पंप के टैंक से 3458 लीटर पेट्रोल चोरी

Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के रमियाबेहड़ स्थित मौर्या फिलिंग स्टेशन के टैंक में पाइप डालकर चोरों ने 3458 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया है। चोरी की वारदात की भनक चौकीदार को भी नहीं लगी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पंप मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। ग्राम नैनापुर निवासी पंप मालिक एवं प्रधान छत्रपाल मौर्य ने बताया कि रमियाबेहड़ स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात चोरों ने जमीन के अंदर रखे पेट्रोल टैंक में पाइप लाइन डालकर 3458 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया है। हाईटेक तरीके से चोरों ने लंबी पाइप लाइन को करीब 100 मीटर दूर एक खेत में ले गए, जहां इनवर्टर, टुल्लू पंप की सहायता से पेट्रोल चोरी कर लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि इतनी मात्रा में पेट्रोल ले जाने के लिए ड्रम और ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल हुआ होगा। पंप मालिक के मुताबिक जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय पंप पर चौकीदार पाचू, रसोइया समझावन निवासी नैनापुर के अलावा एक सेल्समैन सुनील निवासी मोहनलालपुरवा थाना निघासन मौजूद थे। यह सभी घटना के वक्त एक कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed