{"_id":"5c66f5f7bdec22360473570b","slug":"31550251511-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के घरथनियां गांव के पास शुक्रवार की शाम हुई बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर जंगल निवासी जगदीश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र अंकेश अपने मौसरे भाई 17 वर्षीय अमित कुमार को बाइक से इंटर का पेपर दिलाने बघमरा गांव स्थित परीक्षा केंद्र लेकर गया था। बताते हैं परीक्षा दिलाने के बाद गोला वापस आते समय घरथनियां गांव के निकट सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अंकेश और अमित गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें डायल- 100 ने इलाज के लिए सीएचसी गोला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अंकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित का उपचार किया जा रहा है। मृत अंकेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं बघमरा स्थित परीक्षा केंद्र से ही पेपर देकर लौट रहे थाना एवं गांव सिंगाही मटहिया निवासी रामपाल का 17 वर्षीय पुत्र अरविंद सिंह अपने साथी बिजुआ निवासी संजय सिंह के साथ बाइक से लौट रहा था। इस दौरान बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-100 घायलों को सीएचसी पर भर्ती करा दिया। अरविंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।