{"_id":"5c051b16bdec2241cb56ad69","slug":"31543838486-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन काटने के शक में दो कबाड़ी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के वाहन काटने के शक में दो कबाड़ी दबोचे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक, कार आदि वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने के शक में कस्बा खीरी के दो कबाड़ियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
चोरी हुए वाहनों में अधिकतर वाहन गिरोह के सदस्य नेपाल ले जाकर बिक्री कर देते हैं या फिर उसे औने-पौने दामों में कबाड़ियों को बिक्री कर देते हैं। यह कबाड़ी इन वाहनों को काटकर उसके स्पेयर पार्ट्स बिक्री करते हैं। इससे पहले भी चोरी गए वाहनों की चेसिस, इंजन सहित कई पार्ट्स सदर कोतवाली पुलिस बरामद कर चुकी है। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हैं। पुलिस ने रविवार को कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा था और उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान थाना व कस्बा खीरी के दो कबाड़ियों के इस धंधे में शामिल होने की जानकारी पुलिस को हुई। इस पर सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात थाना खीरी के दो कबाड़ियों के घर पर छापा मारा और दोनों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ वाहनों के कबाड़ियों के हाथों बेचे जाने की बात सामने आई थी। इस पर दो कबाड़ियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक हुई पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने बड़े गैंग का खुलासा होने की उम्मीद जताई है।