{"_id":"5a06fbe84f1c1b6a678bae6e","slug":"31510407144-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दबोचा पांच हजार का ईनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद दबोचा पांच हजार का ईनामी बदमाश
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन।
झंडी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे एक शातिर बदमाश को हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ खीरी, बहराइच जिल में लूट, हत्या, चोरी, डकैती सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
एसओ अजय यादव ने बताया कि रिर्पोटिंग पुलिस चौकी झंडी इंचार्ज अरविंद शुक्ला, सिपाही अफरोज, दीपक, आशू रात्रि में गश्त पर थे। हरसिंगपुर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने उसे रोका तो आरोपी पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मकसूद निवासी पठानन पुरवा मजरा पढुआ थाना निघासन बताया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर जिला बहराइच के थाना मुर्तिहा में डकैती, तिकुनियां में नकब लगाकर चोरी करना, स्थानीय थाने में लूट, हत्या का प्रयास, हत्या, एससीएसटीएक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।