{"_id":"59e7825e4f1c1b6f548b812a","slug":"31508344414-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत मासूम पुत्र की मौत, पुत्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत मासूम पुत्र की मौत, पुत्री घायल
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/मितौली। मैगलगंज मार्ग पर लोहागढ़ गांव के पास बुधवार की शाम को सेब लादकर लखीमपुर की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके मासूम पुत्र को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय पुत्री घायल हो गई, जिसे बेहोशी की हालत में सीएचसी मितौली में भर्ती कराया गया है। मौके पर ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में ट्रक का अगला दाहिने साइड का टायर फटा पाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कैम्बा निमचेनी निवासी जानकी प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र बबलू प्रजापति अपनी पत्नी 30 वर्षीय सोनेश्री, सात वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ एलिस और पांच वर्षीय पुत्री सपना को बाइक पर बैठाकर ननिहाल फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के गांव बेहड़ा जा रहा था। रास्ते में लोहागढ़ गांव और एस्सार पंप के बीच पहुंचा ही था, तभी मैगलगंज की ओर से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें दंपति बबलू, सोनेश्री और सात वर्षीय पुत्र एलिस की मौके पर ही मौत हो गई, जिसने भी हादसा देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस ने बेहोश हो चुकी पुत्री सपना को सीएचसी भिजवाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने हादसे का भयानक दृश्य देखा, तो कोहराम मच गया।
परिवार वालों के मुताबिक बबलू प्रत्येक माह की अमावस्या को दर्शन करने टेढ़ेनाथ मंदिर जाता था। वह बुधवार को अपनी दो बड़ी पुत्रियों दिव्या (10) और रानी (13) को घर छोड़ गया था, जबकि पुत्र सूरज और पुत्री सपना को साथ ले गया था। एसओ ओपी रजक ने बताया कि ट्रक का अगला दाहिना टायर फटा मिला है, जबकि बाइक ध्वस्त हो गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गांव में दिवाली की खुशियों को लगा ग्रहण
मितौली।
थाना क्षेत्र के गांव कैम्बा निमचेनी में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग और ग्रामीण तुरंत ही मौके पर जाने के लिए भागे, तो वहीं गांव में खबर फैलते ही बबलू के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया। मां-बाप की मौत से अनाथ हुईं दो पुत्रियां रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं मृतक के दो भाई विलाप कर बेसुध होते रहे।
जानकी प्रसाद के तीन पुत्रों में बबलू मंझला था, जिसकी शादी मैगलगंज थाना क्षेत्र की सोनेश्री से हुई थी। बबलू के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। इस हादसे के बाद तीन पुत्रियां ही बची हैं, जिसमें सबसे छोटी पुत्री सपना अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही है। परिवार वाले दिवाली की खुशियां मनाने के लिए तैयारियों में जुटे थे। शाम को यह खबर मिलते ही परिवार के लोग शोक में डूब गए। दिवाली के दिन यानी गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिससे गांव के अन्य लोगों को भी दिवाली की खुशियां मनाना रास नहीं आएगा।